Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री के घर पोंगल मनाया, कहा- अब यह ग्लोबल त्योहार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोंगल का त्योहार केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के घर जाकर मनाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभी परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और देशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल पर्व प्रकृति, परिवार और समाज के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर तमिल संस्कृति की विशेषताएं भी साझा की और इसे भारत और मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करता है और देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू जैसे त्योहारों के साथ एक सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने गाय और उसके बछड़े को चारा खिलाकर पूजा की और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “इस समय देश और दुनिया के तमिल भाई-बहनों को मेरी ओर से पोंगल और सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने पोंगल के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि यह पर्व न केवल पारिवारिक बंधनों को मजबूत करता है, बल्कि समाज और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने का मार्ग भी दिखाता है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें पिछले वर्ष तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। इनमें गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर, तमिलनाडु में पूजा और वाराणसी में काशी तमिल संगम में सहभागिता शामिल थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिल संस्कृति और इसके त्योहार पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इसे सभी भारतीयों द्वारा संरक्षित और मनाया जाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.