Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्कर्म केस: AAP विधायक पठानमाजरा ने भगोड़ा आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती

पटियाला। दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में आरोपित आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने खुद को भगोड़ा घोषित किए जाने के आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। विधायक की ओर से दाखिल याचिका में ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को रद्द करने की मांग की गई है, जिसके तहत उन्हें फरार घोषित किया गया था।

याचिका में विधायक ने हाईकोर्ट से यह भी आग्रह किया है कि भगोड़ा घोषित किए जाने के आदेश के आधार पर उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक या पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि पटियाला की स्थानीय अदालत ने 20 दिसंबर 2025 को लगातार पेश न होने के चलते हरमीत सिंह पठानमाजरा को भगोड़ा घोषित किया था। फिलहाल विधायक फरार हैं और जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह ऑस्ट्रेलिया में छिपे हो सकते हैं।

ट्रायल कोर्ट ने अपने आदेश में पुलिस को निर्देश दिए थे कि वह विधायक की चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण 31 जनवरी तक अदालत में पेश करे। वहीं, विधायक ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

इस मामले की शुरुआत अगस्त 2022 में हुई थी, जब एक महिला ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। करीब तीन साल बाद पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सितंबर 2025 में हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की।

पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, निजी वीडियो बनाए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया। जुलाई 2024 में भी उसे कथित रूप से धमकी भरी कॉल मिली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सितंबर 2025 में गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान करनाल के डबरी गांव में हालात तनावपूर्ण हो गए थे, जहां समर्थकों द्वारा पथराव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद विधायक फरार हो गए। कोर्ट के बार-बार बुलाने के बावजूद पेश न होने पर अंततः उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.