Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में सिलिंडर बम साजिश नाकाम, पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी संदिग्ध

अंबाला |हरियाणा के अंबाला में बलदेव नगर थाना क्षेत्र को सिलिंडर बम से दहलाने की कथित साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर कई संदिग्ध पोस्ट और ऑडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम लिया जा रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, थाना परिसर के पास खड़ी एक संदिग्ध कार से धुआं निकलता देखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कार के अंदर सिलिंडर और विस्फोटक सामग्री होने की आशंका सामने आई, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी जांच के लिए अंबाला पहुंची थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध कार कई बार शपथपत्र के जरिए आगे-पीछे बेची गई थी। कार के पुराने मालिकों में से एक की मौत भी हो चुकी है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। पुलिस का कहना है कि इस वाहन के तार पंजाब से जुड़े हो सकते हैं और इस एंगल से भी जांच की जा रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को शहजाद भट्टी बताने वाला व्यक्ति इस घटना से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है। ऑडियो में दावा किया गया है कि 10 जनवरी को बलदेव नगर थाने में हुए कथित धमाके से उसका कोई संबंध नहीं है और उसका नाम जबरन घसीटा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं खालिस्तान लिबरेशन आर्मी के नाम से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट, जिसमें थाने की तस्वीर, हरियाणा का नक्शा और कार में रखे सिलिंडर दिखाए गए हैं, को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है।

फिलहाल अंबाला पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और किसी भी आतंकी या गैंगस्टर नेटवर्क की भूमिका को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.