Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एएसआई संदीप की पत्नी की ज्वाइनिंग टली, चंडीगढ़ से पत्र अटका”

चंडीगढ़ |एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष की सरकारी नियुक्ति फिलहाल अधर में लटक गई है। संतोष को सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कैंपस स्कूल में गणित की पीजीटी के रूप में कार्यभार संभालना था, लेकिन ज्वाइनिंग से संबंधित आधिकारिक पत्र चंडीगढ़ से जारी नहीं हो सका। इसके चलते उनकी नियुक्ति प्रक्रिया अस्थायी रूप से टल गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के बीमार होने के कारण नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मुख्य सचिव स्वस्थ होंगे या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, संतोष की ज्वाइनिंग से जुड़ा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 14 अक्तूबर को एएसआई संदीप का शव रोहतक जिले के लाढ़ोत गांव में उनके मामा के खेत में बने कमरे की पहली मंजिल पर मिला था। जांच में सामने आया था कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की थी। घटनास्थल से एक वीडियो संदेश और पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी।

इस दुखद घटना के बाद संदीप के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर परिवार को सहायता देने की मांग की थी। सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संदीप की पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी देने की मंजूरी दी थी। इसी क्रम में उनकी नियुक्ति एमडीयू के कैंपस स्कूल में तय की गई थी।

इस बीच एएसआई संदीप की याद में एक सामाजिक पहल भी की जा रही है। उनके चचेरे भाई भूप सिंह लाठर के अनुसार, जींद जिले के गांव ब्राह्मणवास के रहने वाले एक हरियाणवी गायक बुधवार को गांव पहुंचकर बूढ़ाखेड़ा गांव की गोशाला को एएसआई संदीप के नाम से एक एंबुलेंस दान करेंगे, जिससे बीमार और घायल गायों को समय पर पशु अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.