Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब‑ट्राइसिटी में कड़ाके की ठंड, बारिश का अलर्ट जारी

चंडीगढ़। पिछले तीन दिनों से उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड पंजाब और ट्राइसिटी के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सोमवार रात शहर घने कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2017 के बाद सबसे कम है। लगातार दूसरी रात चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम रहा।

कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बढ़ता प्रदूषण—तीनों मिलकर ट्राइसिटी और आसपास के जिलों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। बद्दी में खराब वायु गुणवत्ता का असर ट्राइसिटी में भी देखने को मिला, और प्रदूषण स्तर एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि 15 जनवरी के बाद बादल छाने से कोहरे में कुछ राहत मिल सकती है।

सोमवार रात लगभग साढ़े 9 घंटे तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। कई इलाकों में दृश्यता केवल 20 मीटर तक सिमट गई। रात करीब 10 बजे तापमान 5 डिग्री तक गिरा और धीरे-धीरे सुबह साढ़े सात बजे तक 5 डिग्री से नीचे ही रहा। दिनभर अधिकतम तापमान 15 डिग्री पार गया, लेकिन शीतलहर के चलते ठंड से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 जनवरी के बाद एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 18 और 19 जनवरी को पंजाब और ट्राइसिटी के मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फीली हवाओं के आसार हैं।

ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। अधिकारी लोगों से सलाह दे रहे हैं कि सुबह और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडोनेशिया से डिपोर्ट गैंगस्टर जोबन बिल्ला पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आया

Summer express, मोहाली। चार हत्याओं समेत कई संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को आखिरकार पंजाब पुलिस ने भारत लाने में सफलता हासिल कर ली है। करीब छह महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया और संयुक्त अभियान के बाद आरोपी को इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर रविवार को मोहाली स्थित शहीद भगत...

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम...

सरकार पहले मान जाती तो छात्रों को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता: शैलजा

Summer express, यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला पहले ही लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि केंद्र सरकार समय रहते विपक्ष की मांगों पर ध्यान देती, तो लाखों छात्रों को सड़कों...

फरीदाबाद की कुमाऊं मंदिर रोड पर सीवर ओवरफ्लो, 100 परिवार परेशान

Summer express, फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुमाऊं मंदिर रोड पर करीब दो किलोमीटर तक गंदा पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और स्कूली बच्चों को...
Summer Express - IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं चलने की संभावना

हरियाणा में  फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिन बारिश का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में उमस और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.