Facebook-f Youtube X-twitter

ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई रुकी, ट्रंप का बड़ा दावा

नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की खामेनेई सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर हो रही हिंसा और फांसी की कार्रवाई रोक दी है। ट्रंप ने बताया कि अब प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और फांसी का सिलसिला बंद हो गया है।

इससे पहले ट्रंप ने ईरानी प्रदर्शनकारियों को संदेश दिया था कि उन्हें मदद मिल रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि किस प्रकार की मदद की बात की जा रही थी। ट्रंप ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि ईरान में हत्याओं की कार्रवाई रोक दी गई है। फिलहाल ईरान पर कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है।”

इस बीच, ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका और इजरायल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हिंसक प्रदर्शनों को बढ़ावा दिया। ईरानी सेना के अधिकारी मोहम्मद पाकपोर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की हिंसा में बाहरी ताकतों की भूमिका है।

अमेरिकी मानवाधिकार एजेंसियों के अनुसार, ईरानी हिंसा में अब तक 2,586 लोगों की मौत हुई है। कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका या इजरायल उनके आंतरिक मामलों में दखल देंगे, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.