Facebook-f Youtube X-twitter

अनिल विज का पलटवार: राहुल गांधी, स्टालिन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

अंबाला | कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बयानों पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी जिस पार्टी से आते हैं, उसी पार्टी ने देश में लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

अनिल विज ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है। विज ने कहा कि राहुल गांधी उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, जिसकी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को पैरों तले रौंद दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में लोगों के मौलिक अधिकार छीने गए और करीब एक लाख साठ हजार निर्दोष लोगों को बिना किसी अपराध के जेलों में डाल दिया गया। विज ने कहा कि कांग्रेस ने समय-समय पर चुनी हुई सरकारों को गिराने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है, और आज उसी पार्टी के नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा भाजपा सरकार को ‘स्थायी कोरोना’ बताए जाने पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को भारतीय जनता पार्टी से हर समय बेवजह डर बना रहता है, इसी कारण वे भाजपा को लेकर इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। विज ने कहा कि भाजपा की नीतियों और जनसमर्थन से घबराकर विपक्षी नेता तरह-तरह के नाम गढ़ते हैं, लेकिन इससे सच्चाई नहीं बदलती।

अनिल विज ने स्पष्ट किया कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और विपक्ष के आरोप केवल राजनीतिक हताशा का परिणाम हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.