Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में जल विलास पैलेस पर नशेड़ियों का हमला, मैनेजर और चौकीदार घायल

जालंधर। वर्कशाप चौक स्थित जल विलास पैलेस के बाहर नशा कर रहे युवकों ने पैलेस के मैनेजर और चौकीदार पर हमला कर दिया। घटना की वजह पैलेस मैनेजर की नशा करने वालों को रोकने की कोशिश मानी जा रही है।

पैलेस के मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने बताया कि वह नेपाल का रहने वाला है और पैलेस में 24 घंटे रहता है। उन्होंने कहा कि पास के गोपाल नगर के कुछ युवक नियमित रूप से पैलेस के सामने बैठकर नशा करते हैं, जिसकी शिकायत पैलेस में आने वाले ग्राहकों ने भी दी थी। दो दिन पहले उन्होंने युवकों से अपील की कि पैलेस के बाहर नशा न करें।

लेकिन अगले दिन वही युवक फिर से पैलेस के बाहर नशा करने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें दोबारा रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने रंजिश पालकर रात के समय पैलेस में घुसकर मेन दरवाजे पर हमला किया। इस दौरान चौकीदार बाहर आए, लेकिन नशेड़ी युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। एक चौकीदार को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी, जबकि दूसरा घायल हो गया और उन्हें सिविल अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

मैनेजर लक्ष्मण केसरी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने थाना दो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण उन्होंने मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि जल विलास पैलेस के पास नियमित रूप से नशा करने वाले युवकों की वजह से आसपास के व्यवसाय और आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सख्त कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं को रोका जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.