Facebook-f Youtube X-twitter

समय पर मानदेय न मिलने से पैरा वर्करों में रोष,सरकार से नियमित भुगतान की मांग

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में पैरा वर्करों को समय पर वेतन न मिलने से भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेश सरकार के प्रति अपना विरोध जताते हुए पैरा वर्करों ने सवाल खड़ा किया है कि जब नियमित कर्मचारियों को हर महीने तय समय पर वेतन दिया जाता है, तो उन्हें मामूली मानदेय देने में सरकार को इतनी दिक्कत क्यों आती है।

हिमाचल प्रदेश मल्टीपर्पज वर्कर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विवेक ने बताया कि प्रदेश में पैरा वर्करों को मात्र 6600 रुपये और मल्टीपर्पज वर्करों को 5500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इतने कम वेतन में परिवार का गुज़ारा करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि इस राशि का बड़ा हिस्सा मकान के किराए में ही खर्च हो जाता है, जबकि बाकी पैसों से राशन, बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्च पूरे करने पड़ते हैं।विवेक ने बताया कि आज महीने की 16 तारीख हो चुकी है, लेकिन अब तक पैरा वर्करों को वेतन नहीं मिला है। वेतन में हो रही इस देरी के कारण कर्मचारियों को कर्ज लेने और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर अपने खर्चों और महंगी गाड़ियों पर बेहिसाब धन खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट की कमी का बहाना बनाया जा रहा है।

पैरा वर्करों ने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या उनका बजट इतना बढ़ गया है कि समय पर वेतन देना भी सरकार के लिए संभव नहीं रह गया है। उन्होंने मांग की कि पैरा वर्करों के लिए हर महीने एक निश्चित तिथि पर वेतन अदायगी सुनिश्चित की जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से न जूझना पड़े।इसके साथ ही कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने सरकार से पैरा वर्करों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पांच वर्षों की स्थाई नीति बनाने की भी मांग उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.