Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चांदी और सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 6,000 रुपए तक टूटी

नई दिल्ली। आज सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ गया और यह करीब 6,000 रुपए प्रति किलो तक गिर गई।

बिजनेस डेस्क के अनुसार, 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,91,577 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि आज यह 2,87,127 रुपए पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,85,513 रुपए तक फिसली, जबकि इसका उच्चतम स्तर 2,88,901 रुपए रहा। खबर लिखे जाने तक सुबह 10:40 बजे चांदी 2,89,050 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी, जिसमें 2,527 रुपए की गिरावट दर्ज हुई।

वहीं, सोने की कीमतों में भी मामूली कमजोरी देखने को मिली। 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,43,121 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,42,589 रुपए पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 1,42,400 रुपए तक फिसला और 1,42,837 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंचा। खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 1,42,799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जिसमें 322 रुपए की गिरावट आई।

विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि आज कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन लंबी अवधि में सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं। साल 2026 में अब तक सोने की कीमतों में लगभग 5% और चांदी में करीब 15% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक साल में सोने ने लगभग 80% और चांदी ने 192% तक का रिटर्न दिया है।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ नीतियां और आर्थिक अनिश्चितताएं निवेशकों को सोने और चांदी की ओर आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा कई देशों के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.