Facebook-f Youtube X-twitter

मुख्यमंत्री पर कुछ अधिकारियों का दबदबा,मंत्रियों की अनदेखी से सरकार पर सवाल: जयराम ठाकुर

Kullu, Manminder-:हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह से अफसरशाही के कब्जे में चली गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठे रहकर सरकार को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री और मंत्री बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं। ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा हालात प्रदेश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद चिंताजनक है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सरकार के भीतर ही असंतोष की स्थिति बनी हुई है।कांग्रेस के विधायक और मंत्री हताशा में हैं और कई मंत्री खुले तौर पर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करना उचित नहीं है,क्योंकि मंत्री स्वयं सरकार का हिस्सा हैं।यदि कोई अधिकारी काम नहीं कर रहा या जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर रहा है, तो सरकार को उस पर सीधी कार्रवाई करनी चाहिए, न कि बयान देकर जिम्मेदारी से बचना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को किया जा रहा दरकिनार

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में यही स्थिति बनी हुई है।अधिकारी न तो मंत्रियों की सुन रहे हैं और न ही जनता की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं।इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो कांग्रेस सरकार की नाकामियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेस के मंत्री भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने को मजबूर हो रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मंडी में दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब कोई मंत्री यह कहता है कि कुछ अधिकारियों को “रात के अंधेरे में निपटाया जाएगा”,तो इससे सरकार की कार्यप्रणाली और आंतरिक हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे बयानों के मायने प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कर पाई है। हर नाकामी के लिए आपदा अधिनियम का सहारा लिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर सरकार जश्न मनाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को कोई राहत नहीं मिल पा रही है।जयराम ठाकुर ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादों के दम पर सत्ता में आई, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि प्रदेश को इस असफल सरकार से जल्द मुक्ति दिलाई जाएगी, ताकि विकास कार्यों को फिर से गति मिल सके और जनता को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.