Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर बड़ा फैसला,रिटायर तहसीलदार से पटवारी तक दोबारा होंगे तैनात

Shimla,Sanju-:जिला शिमला में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत रिटायर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों को मेहनताना के आधार पर अस्थायी रूप से दोबारा नियुक्त किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में विभिन्न पदों पर रिक्तियां भरने के लिए इच्छुक और योग्य रिटायर अधिकारियों व कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जिला शिमला में तहसीलदार के 3 पद, नायब तहसीलदार का 1 पद, कानूनगो का 1 पद तथा पटवारी के 70 पद अस्थायी तौर पर भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के साथ उपायुक्त कार्यालय, शिमला (हिमाचल प्रदेश) में 31 जनवरी 2026 तक या उससे पहले जमा करवाने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले अथवा अधूरे आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र जिला शिमला की आधिकारिक वेबसाइट hpshimla.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने अपने रिटायरमेंट से पूर्व हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के विरुद्ध कोई विभागीय या अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में संबंधित रिटायर अधिकारी या कर्मचारी को अपने मूल विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त कर आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, सभी आवेदकों को सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल फिटनेस सर्ट

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.