Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोवा–आगरा भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’, CM सुक्खू से की मुलाकात, मंत्रिमंडल फेरबदल के संकेत

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित बच्चों को दिए गए ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ के दर्जे के तहत एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। शिमला से भेजे गए चिल्ड्रन ऑफ स्टेट चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा और गोवा के शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले। इस अवसर पर बच्चों ने अपने भ्रमण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिक विकास को नजदीक से देखने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निराश्रित बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं दे रही, बल्कि उन्हें सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य के अवसर भी प्रदान कर रही है। सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत इन बच्चों को हर माह पॉकेट मनी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और देश-भर में भ्रमण का अवसर दिया जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना, सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उनकी केंद्रीय आलाकमान से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से उदार आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष प्रस्तुत ज्ञापन और अतिरिक्त ज्ञापन की जानकारी देते हुए राजस्व घाटा अनुदान को न्यूनतम 10 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तय करने की मांग रखी।

इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने, आयुष्मान भारत योजना और अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं में केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के बच्चों और आम नागरिकों को सशक्त बनाते हुए हिमाचल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.