Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा नगर निगम चुनाव: तीनों जिलों में भाजपा मेयर तय

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चन्द गुप्ता ने दावा किया है कि हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला, अंबाला और पानीपत—तीनों जिलों में भाजपा के मेयर बनना तय है।

पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि 29 में से 23 नगर निगमों में भाजपा की जीत और लगभग 20 वर्षों बाद मुंबई में भाजपा का मेयर बनना पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के भरोसे का प्रतीक है।

उन्होंने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया। ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र में बनी ट्रिपल इंजन सरकार से राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और व्यापक प्रगति होगी।

हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पंचकूला, अंबाला और पानीपत में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि अकेले पंचकूला नगर निगम में भाजपा के कम से कम 15 पार्षद जीतकर आएंगे, जिससे शहर में विकास की रफ्तार फिर से तेज होगी।

ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की जनता यह समझ चुकी है कि पिछली बार की गई गलती के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए थे, इसलिए इस बार जनता निर्णायक रूप से विकास के पक्ष में मतदान करेगी।

टिकट वितरण को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और उम्मीदवारों का चयन संगठन द्वारा योग्यता और पार्टी हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही नगर निगम चुनावों को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.