Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पलवल | पलवल के रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में रंजिश के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर तुषार लवानिया पर जानलेवा हमला किया गया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बंदूक दिखाकर तुषार पर हमला किया और उसके पेट में कांच की टूटी हुई बोतल घोंप दी, जिससे गंभीर चोटें आईं और उसकी आंतें बाहर निकल आईं।

घायल तुषार को साथी तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 15 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे तुषार अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान उसके साथी वंश की फोन पर कपिल सोरोत और दीपांकर से कहासुनी हो गई। लगभग 20 मिनट बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो वहां रुकी, जिसमें से आरोपी दीपांकर, साहिल गौतम, गौरव तेवतिया, करण तेवतिया उर्फ काला और कपिल सोरोत सहित अन्य हथियारबंद युवक उतर आए।

आरोपियों ने कार्यालय में घुसकर मारपीट शुरू की। गौरव और करण ने तुषार की कनपटी पर पिस्टल तान दी। जब तुषार ने बचाव की कोशिश की, तो एक आरोपी ने उसके पेट में कांच की बोतल घोंप दी। घायल तुषार के दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने रास्ता रोका और जानलेवा धमकी देकर फरार हो गए।

स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है और कहा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.