Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड में क्यूए व क्यूसी पदों के लिए 21 जनवरी को साक्षात्कार आयोजित

Mandi, Dharamveer-:जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, फैक्ट्री टकोली, जिला मंडी द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस (QA) एवं क्वालिटी कंट्रोल (QC) विभाग में जूनियर एग्जीक्यूटिव तथा एग्जीक्यूटिव के एक-एक पद को भरने के लिए रोजगार कार्यालय मंडी को अधिसूचना प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए फार्मास्युटिकल क्षेत्र की एपीआई (API) इंडस्ट्री में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बीएससी, एमएससी, बी फार्मेसी अथवा एम फार्मेसी निर्धारित की गई है।क्वालिटी एश्योरेंस विभाग के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) से संबंधित अनुभव आवश्यक होगा, जबकि क्वालिटी कंट्रोल विभाग के लिए एचपीएलसी सहित अन्य प्रयोगशाला उपकरणों का व्यावहारिक अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।

साक्षात्कार के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमों एवं मानदंडों के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 21 जनवरी 2026 को फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, फैक्ट्री टकोली, डाकघर नागवाईं, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.