Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चागोस सौदे पर ट्रंप का हमला, डिएगो गार्सिया बना US-UK टकराव

लंदन। चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के ब्रिटेन के फैसले ने अमेरिका और ब्रिटेन के रिश्तों में नई तल्खी पैदा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से “घोर मूर्खता” करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। ट्रंप की टिप्पणी के बाद ब्रिटिश सरकार असहज स्थिति में आ गई है और उसे अपने फैसले का सार्वजनिक रूप से बचाव करना पड़ रहा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह हैरान करने वाला है कि ब्रिटेन जैसे नाटो सहयोगी देश डिएगो गार्सिया द्वीप को मॉरीशस को सौंपने की योजना बना रहा है, जहां अमेरिका का बेहद अहम सैन्य अड्डा स्थित है। उन्होंने दावा किया कि इस कदम को चीन और रूस जैसे देश कमजोरी के संकेत के तौर पर देख सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि यही कारण है कि ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

ट्रंप की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अमेरिका के साथ रिश्तों में आई तल्खी को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले स्टार्मर ने ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयानों को “पूरी तरह गलत” बताया था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच मई 2025 में हुए समझौते के तहत लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश नियंत्रण के बाद चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपी जाएगी। हालांकि, रणनीतिक रूप से अहम डिएगो गार्सिया द्वीप, जहां संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डा है, उसे ब्रिटेन कम से कम 99 वर्षों के लिए पट्टे पर वापस लेगा।

ब्रिटिश सरकार का कहना है कि यह समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। कैबिनेट मंत्री डैरेन जोन्स ने दावा किया कि इससे अगले 100 वर्षों तक डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे का सुरक्षित और स्थिर संचालन सुनिश्चित होगा। सरकार ने दोहराया कि वह सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी और समझौते में दुश्मन देशों से निपटने के लिए मजबूत प्रावधान शामिल हैं।

हालांकि, विपक्षी दल इस फैसले का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चागोस द्वीपसमूह छोड़ने से चीन और रूस के प्रभाव बढ़ने का खतरा है। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता केमी बैडेनोच ने कहा कि ट्रंप की चेतावनी सही है और यह नीति ब्रिटेन की सुरक्षा व संप्रभुता को कमजोर करती है। यह मुद्दा संसद के ऊपरी सदन में भी तीखी बहस का कारण बना हुआ है।

अमेरिका के अनुसार, डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे पर करीब 2,500 सैनिक तैनात हैं, जिनमें अधिकांश अमेरिकी हैं। यह अड्डा मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और पूर्वी अफ्रीका में सैन्य अभियानों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बलौंगी पुल के सामने कूड़े का ढेर, स्वच्छता के दावों पर सवाल, पहले भी लोग कर चुके प्रदर्शन

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजपुल बैरियर के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खरड़, फेज-6 और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद मुख्य सड़क के सामने खुले में कूड़ा पड़ा होने से सफाई व्यवस्था पर...

चंडीगढ़ में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन में गवर्नर बोले-‘तिरंगे का सम्मान हमारा सम्मान’

समर न्यूज | चंडीगढ़देशभक्ति के रंग में सराबोर चंडीगढ़ में गुरुवार को सुखना झील के किनारे ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया।पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस वॉकथॉन में हिस्सा लेकर युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। साथ ही नशा मुक्ति...

बलौंगी में धड़ल्ले से बन रहे अवैध पीजी एकता कॉलोनी में 6 मंजिला इमारतें तैयार

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम मोहाली के अधीन आने वाले बलौंगी में पीजी निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। एकता कॉलोनी में कई छह-छह मंजिला पीजी बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि कई अन्य इमारतों का निर्माण अभी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमों की अनदेखी कर...

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.