Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों और मार्केट पर 20 करोड़

गुरुग्राम। गुरुग्राम के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है। शहर के सेक्टर-46 में सड़क निर्माण और मार्केट विकास कार्यों पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के पूरा होने से न सिर्फ सड़कों की हालत सुधरेगी, बल्कि बाजारों की सूरत भी पूरी तरह बदल जाएगी।

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा सेक्टर-46 में 18 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के निर्माण के लिए 6.87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया में रखा गया है। वहीं, 12 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कों की रिकार्पेटिंग के लिए 2.49 करोड़ रुपये की राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है। इसके साथ ही 18 मीटर सड़क से सटी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की सफाई के लिए 29 लाख रुपये का अलग प्रस्ताव भी स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

मंगलवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम कार्यालय में शहर की प्रमुख सड़कों, ड्रेनेज और सीवरेज से जुड़े मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, एचएसआईआईडीसी के अतिरिक्त महाप्रबंधक अरुण गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर-46 की मार्केट के समग्र विकास के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। इसमें मार्केट की सड़कों को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और पर्याप्त पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान शामिल है।

इसके अलावा गाडौली रोड के निर्माण कार्य को भी एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। पटौदी चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क का निर्माण नगर निगम करेगा, जबकि उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक का कार्य एचएसआईआईडीसी द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना में सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज और फुटपाथ का निर्माण शामिल है।

नरसिंहपुर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। यहां एचएसआईआईडीसी ड्रेन का निर्माण करेगा, एनएचएआई कल्वर्ट बनाएगा और जीएमडीए कच्ची ड्रेन को पक्का करेगा। साथ ही नगर निगम खांडसा एमपीएस लाइन तक नई सीवर लाइन डालेगा।

इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद गुरुग्राम के कई इलाकों में यातायात, जलनिकासी और बाजार सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.