Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर सक्रिय हुए राहुल गांधी, गुटबाजी पर कड़ा रुख

नई दिल्ली | हरियाणा में बीते 11 वर्षों से कांग्रेस संगठन को मजबूत नहीं किया जा सका है। इस दौरान पार्टी कई चुनाव हार चुकी है, लेकिन जिलों और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत नहीं बन पाया। अब राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के पुनर्गठन को अपनी प्राथमिकता बना लिया है और गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए संगठन निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

जिला अध्यक्षों के चयन में किसी दबाव की नहीं होगी जगह

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने हाल ही में चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में राज्य और केंद्रीय संगठन पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्षों के पैनल तैयार करने में किसी भी वरिष्ठ नेता की सिफारिश या दबाव को नहीं माना जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई नेता दबाव बनाए तो उसकी जानकारी आलाकमान को दी जाए।

आज दिल्ली में फिर होगी समीक्षा बैठक

शुक्रवार को राहुल गांधी दिल्ली में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें हर जिले से जुड़ी चुनौतियों, गुटबाजी, कार्यकर्ताओं के जोश और नेताओं की अनुशासनहीनता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि पर्यवेक्षकों पर किसी प्रकार का दबाव डाला गया या नहीं।

4 जून को चंडीगढ़ में की थी मैराथन बैठक

गौरतलब है कि 4 जून को राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में तीन घंटे तक बैठकें की थीं। इसमें AICC और PCC के वरिष्ठ पर्यवेक्षक शामिल हुए थे। उन्होंने साफ किया था कि गुटबाजी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जिलाध्यक्षों का चयन मेरिट व कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर होगा।

30 जून तक तय हो जाएगा जिलाध्यक्षों का नाम

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने निर्देश दिया था कि 30 जून तक हरियाणा के 22 जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम तय किए जाएं। फिलहाल पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राहुल ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन के लिए सिर्फ पद नहीं, प्रतिबद्धता और ईमानदारी चाहिए — सिफारिश और गुटबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.