Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी में बर्फबारी और बारिश से मौसम हुआ ठंडा-ठंडा,किसानों के चेहरे खिले

Mandi, Dharamveer-:लंबे समय तक जारी सूखे और शुष्क सर्दी के बाद हिमाचल प्रदेश के मौसम ने आखिरकार करवट ली है। बीती रात से मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से मौसम ठंडा-ठंडा हो गया है। मंडी जिले में भी उच्च इलाकों में बर्फबारी का क्रम और निचले क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी है।जनपद के बड़े देव, कमरूघाटी, शिकारी देवी, सराज घाटी और पराशर ऋषि में बर्फबारी के बाद पूरी घाटी चांदी से जगमगा उठी है।

लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान और बागवान इस मौसम से खुश हैं। मौसम की इस उपकार से फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद है और लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिली है।हालांकि बर्फबारी और बारिश के चलते जिले की कई सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक, इस साल 2 जनवरी 2026 को जिले में पहली हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद मंडी समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। अब इस बारिश और बर्फबारी ने न केवल फसलों के लिए राहत का रास्ता खोला है, बल्कि किसानों और आम लोगों के चेहरों पर भी खुशी लौटा दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.