Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर के नितिन धीमान बने SSB असिस्टेंट कमांडेंट, कोट पलाहाड़ी में उमड़ा गर्व और उत्साह

Kangra, Sanjeev-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की छोटी-सी पंचायत कोट पलाहाड़ी के लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा हुआ है। गांव के होनहार युवा नितिन धीमान ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नूरपुर और जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

नितिन धीमान ने SSB अकादमी भोपाल में 52 सप्ताह का कठोर और अनुशासित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इस लंबे प्रशिक्षण काल में उन्होंने शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और नेतृत्व कौशल से जुड़ी तमाम चुनौतियों का डटकर सामना किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते नितिन को “बेस्ट फायरर ऑफ द बैच” (Best Firer of the Batch) का प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुआ, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद जब नितिन अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। पूरे गांव ने एकजुट होकर अपने बेटे की सफलता का उत्सव मनाया और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की।

नितिन के पिता जगदीश धीमान, जो एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं, ने इसे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बेटे की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।वहीं नूरपुर क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी नितिन को बधाई देते हुए कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।नितिन धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को देते हुए कहा कि देश की सेवा करना ही उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.