Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम-अलवर हाईवे: टूटे स्ट्रीट लाइटों ने योजना रोकी

फिरोजपुर। गुरुग्राम–अलवर राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा और रात्रि रोशनी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगाई जा रही हाईमास्ट लाइटों की योजना वाहन चालकों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा डिवाइडर पर लगाए गए हाईमास्ट लाइट के खंभे लाइटें चालू होने से पहले ही लगातार क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं।

खंभे टूटने से जहां ठेकेदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं आइटीआइ चौक से आगे बलिदानी मीनार तक स्ट्रीट लाइटें अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं। परिणामस्वरूप इस हिस्से में रात के समय अंधेरा बना रहता है और नगर पालिका की महत्वाकांक्षी योजना अधर में लटक गई है।

नगरपालिका द्वारा गुरुग्राम–अलवर हाईवे, फिरोजपुर झिरका–बीवां रोड, फिरोजपुर झिरका–तिजारा रोड और भोंड़ रोड पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था के लिए डिवाइडर व सड़क किनारे ऊंचे खंभे लगवाए गए थे। आइटीआइ चौक तक लाइटें पहले ही शुरू हो चुकी हैं, लेकिन आगे के हिस्से में लगाए गए कई खंभों को तेज रफ्तार या लापरवाह वाहनों ने तोड़ दिया।

स्थिति यह है कि टूटी संरचनाओं के कारण नई लाइटें लग ही नहीं पा रही हैं। मजबूरन ठेकेदार के कर्मचारी हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन के अनुसार इनकी जगह नए खंभे लगाए जाएंगे, जिसके बाद ही लाइटों की स्थापना और संचालन संभव हो सकेगा।

नगरपालिका ने बताया कि आइटीआइ चौक से आगे लाइटों के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। संबंधित एजेंसी ही टूटे खंभों को बदलेगी और स्ट्रीट लाइटें लगाकर जल्द से जल्द व्यवस्था को चालू करेगी, ताकि यह व्यस्त राजमार्ग फिर से रोशनी से जगमगा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.