Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। तेजली खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।

समारोह से पूर्व मंत्री अनिल विज पुलिस लाइन जगाधरी स्थित शहीदी स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड का नेतृत्व डीएसपी पूजा ने किया। परेड में पुरुष पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई अजय कुमार, महिला पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई रूचि, गृह रक्षी दल का नेतृत्व एसआई अभिषेक ने किया। वहीं एनसीसी लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर विनीत कुमार तथा एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर भूमि ने संभाला।

इसके अलावा भारत स्काउट की टुकड़ी का नेतृत्व गॉड ब्लैस पब्लिक स्कूल के लीडर कुमार गगन ने किया, जबकि भारत स्काउट गाइड (लड़कियों) की टुकड़ी का नेतृत्व गाइड लीडर कुमारी शिवानी ने किया। प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हंसिका ने किया। समारोह में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर के बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसका नेतृत्व कुमारी जानवी ने किया।

पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और परेड में शामिल टुकड़ियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.