Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिनगवां में बेटे ने मां पर चाकू-फरसे से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

पिनगवां (नूंह)। नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां पर चाकू और फरसे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान करीब 40 वर्षीय वहीदन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छायंसा गांव की रहने वाली है और वर्तमान में पिनगवां में रह रही थी। बताया गया है कि वहीदन ने लगभग एक वर्ष पूर्व छायंसा निवासी नज़रूदीन से चंडीगढ़ में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद से दोनों पिनगवां में निवास कर रहे थे।

दूसरी शादी बनी विवाद की जड़

पुलिस जांच में सामने आया है कि वहीदन की दूसरी शादी को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पीड़िता के बेटे राशिद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दोपहर करीब एक बजे घर में घुसकर हमला कर दिया। राशिद ने चाकू और फरसे से मां पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज जारी, आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पुन्हाना जितेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पिनगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पति ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.