जालंधर | शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच मॉडल टाउन स्थित आइकॉनिक मॉल में एक बड़ा वारदात सामने आई है। मॉल के एक कपड़ों के शोरूम से लगभग 11.5 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरी की घटना रात के समय हुई, जब चोर शोरूम में घुसकर लॉकर तोड़कर कैश लेकर फरार हो गए।
मॉल में सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस घटना का कोई पता नहीं चला। सुबह शोरूम के मैनेजर ने चोरी की जानकारी पाई और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात दो चोरों ने अंजाम दी। घटना के बाद सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।
जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने शोरूम में साक्ष्य जुटाने और घटनास्थल का पूरा सर्वे किया। पुलिस मामले में गहन पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है।