Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2024 में ठाना था कि विंटर क्वीन बनना है, 2026 में खिताब जीतकर ले आई मंडी की स्नेहा

Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर की रहने वाली 20 वर्षीय स्नेहा ने मिस विंटर क्वीन 2026 का खिताब जीतकर न केवल अपना सपना पूरा किया है, बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया है। दो वर्ष पहले देखे गए इस सपने को स्नेहा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर साकार कर दिखाया।

डांस के साथ अब मॉडलिंग में भी अपना भाग्य आजमा रही है

खिताब जीतने के बाद मंडी पहुंचने पर स्नेहा अपने परिवार के साथ मीडिया के सामने आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। स्नेहा ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने एक डांस प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था, उसी दौरान उनके गुरुजनों ने उन्हें मिस विंटर क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी थी।प्रतियोगिता के पहले चरण में स्नेहा ने मिस फिटनेस का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि एक दिन मिस विंटर क्वीन का ताज भी जरूर हासिल करेंगी। इसके बाद उन्होंने नियमित अभ्यास, फिटनेस ट्रेनिंग और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2026 में उन्होंने मिस विंटर क्वीन का खिताब जीत लिया।

गौरतलब है कि स्नेहा इससे पहले मिस नॉर्दन प्रतियोगिता में थर्ड रनर-अप भी रह चुकी हैं। स्नेहा का कहना है कि उन्हें अपने गुरुजनों और परिवार का भरपूर सहयोग मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनका सपना आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश और भारत का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का है।स्नेहा की माता अंजू शर्मा, जो गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हैं, ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्नेहा ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है और परिवार की ओर से उसे आगे भी पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.