Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में मर्चेंट नेवी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, युवक से साढ़े चार लाख की ठगी

भिवानी। जिले में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने खुद को मर्चेंट नेवी से जुड़ा कर्मचारी बताकर पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया और उससे मोटी रकम वसूल ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कितलाना निवासी नवीन ने बताया कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने उससे संपर्क कर मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने का दावा किया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि उसे जल्द ही जहाज पर नौकरी मिल जाएगी और इसके बदले साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। आरोपी और उसके परिजनों के आश्वासन पर नवीन ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन लेकर पूरी रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी।

राशि लेने के बाद आरोपी ने एक निजी कंपनी का नियुक्ति पत्र सौंपा, जो बाद में जांच में फर्जी और ब्लैकलिस्टेड निकला। इसके बाद नवीन को गुजरात के भावनगर में एक जहाज पर लगभग तीन महीने तक काम कराया गया। इस दौरान उसे वेतन के नाम पर केवल नौ हजार रुपये दिए गए और फिर यह कहकर हटा दिया गया कि उसका कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी करीब 15 महीने तक नई नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा। बाद में उसने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का रुख किया। कोर्ट के निर्देश पर भिवानी पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.