Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाकाल दर्शन से लौटते समय भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार दोस्तों की मौत

दौसा। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की खुशियां एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। दर्दनाक दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में खोड़ा थाना क्षेत्र के वंदना एन्क्लेव निवासी दो चचेरे भाई राहुल गुप्ता और प्रिंस, इसके अलावा विक्रम सिंह और पारस अग्रवाल शामिल हैं। हादसे में बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार दो युवक दिल्ली के निवासी थे, जबकि शेष गाजियाबाद (खोड़ा) क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे।

कैसे हुआ हादसा

सभी दोस्त शनिवार को अर्टिगा कार से उज्जैन दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन के बाद सोमवार रात वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौसा क्षेत्र में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ड्राइवर बदलने के बाद हुआ हादसा

बताया गया कि हादसे से लगभग आधे घंटे पहले तक बृजमोहन गाड़ी चला रहे थे, लेकिन नींद आने के कारण उन्होंने ड्राइविंग राहुल गुप्ता को सौंप दी और खुद पीछे सीट पर सो गए। कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

टक्कर के बाद नहीं रुका ट्रक

आरोप है कि हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। कार काफी दूर तक ट्रक के साथ घिसटती रही और बाद में डिवाइडर से टकराकर अलग हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायल युवक को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

चार युवकों की एक साथ मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.