Facebook-f Youtube X-twitter

आपात स्थितियों में सबसे तेज़ मददगार बनी हिमाचल पुलिस, ERSS -112 में देश में अव्वल

Shimla, 28 January,-:आपातकालीन सेवा ईआरएसएस-112 के अंतर्गत औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए इसे जन-सेवा के प्रति पुलिस बल की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन पर्वतीय भूगोल, दुर्गम क्षेत्रों और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों में नागरिकों तक सबसे कम समय में पहुंचना उसकी उच्च पेशेवर क्षमता, अनुशासन और समन्वित टीमवर्क को दर्शाता है। उन्होंने ईआरएसएस-112 से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और फील्ड यूनिट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ‘स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस’ को पुलिसिंग का मूल मंत्र बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस विश्वास को मजबूत करती है कि संकट की घड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस हर नागरिक के साथ सबसे पहले खड़ी होगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह सफलता सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा मजबूत फील्ड-स्तरीय निगरानी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से पुलिस बल को नई ऊर्जा और दिशा मिली है, जिससे इस तरह के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.