Mandi,Dharamveer-:मंडी में पिछले आठ महीनों से टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक न होने पर रेहड़ी-फड़ी वर्कर यूनियन ने कड़ा रोष जताया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द बैठक बुलाने की मांग की है।
यूनियन का कहना है कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक न होने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे रेहड़ी-फड़ी धारकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि बैठक न होने के चलते लगभग 14 रेहड़ी-फड़ी धारकों के लाइसेंस अब तक जारी नहीं हो पाए हैं।इसके साथ ही गुजराती मार्केट के जीर्णोद्धार का कार्य भी अधर में लटका हुआ है। वहीं एसबीआई के बाहर बैठे रेहड़ी-फड़ी धारकों की तय बाजारी को नगर निगम द्वारा बंद कर दिया गया है। यूनियन ने मांग की है कि एसबीआई के बाहर की जगह को फिर से बेंडिंग जोन घोषित कर वहां बैठे धारकों को लाइसेंस जारी किए जाएं।