Facebook-f Youtube X-twitter

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान

पंचकूला | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित की जा रही है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल का उद्देश्य निजीकरण, लेबर कोड्स, सार्वजनिक जन सेवाओं में कटौती तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है।

संघ की प्रमुख मांगों में जनसंख्या के अनुपात में पद सृजन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, समान काम–समान वेतन लागू करना, ठेका प्रथा व आउटसोर्सिंग बंद करना, आरक्षण कानूनों को सख्ती से लागू करना, श्रम कानूनों की बहाली तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों, पक्के व कच्चे कर्मचारियों तथा आम जनता से इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

संघ नेताओं ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों के अधिकारों और जनहित की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.