मुल्लांपुर दाखा | मुल्लांपुर दाखा (कालिया) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सी.एच.सी. सिधवां बेट में ऑडिट टीम ने अपने काम के बदले रिश्वत की मांग की। इसके लिए SMO हरलीन गिल और सीनियर असिस्टेंट सतिंदर सिंह सीधे कर्मचारियों से पैसे ले रहे थे।
कुछ कर्मचारियों ने इस घोटाले की जानकारी ब्लॉक प्रेसिडेंट बलकार सिंह को दी और संबंधित घटनाओं की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। इन रिकॉर्डिंग और सूचनाओं को डॉ. कंग ने SSP विजिलेंस लुधियाना के साथ साझा किया।
सूचनाओं की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी तैयारी के साथ सी.एच.सी. सिधवां बेट में रेड की। इस कार्रवाई में रिश्वत के पैसे जब्त किए गए और दोनों अधिकारियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।