Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम में अमित शाह का बड़ा बयान: राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर अपमान का आरोप

असम  | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के खानिकार परेड ग्राउंड में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों ने सम्मान के प्रतीक के रूप में गमोसा पहना, लेकिन राहुल गांधी ने इसे पहनने से मना किया और इस तरह पूर्वोत्तर की संस्कृति का अपमान किया।

शाह ने कहा, “राहुल गांधी जो चाहे कर सकते हैं, लेकिन जब तक भाजपा सत्ता में है, वह पूर्वोत्तर की संस्कृति और सम्मान का किसी भी रूप में अपमान नहीं होने देगी।” उन्होंने कांग्रेस पर असम के विकास में निष्क्रिय रहने और क्षेत्र में घुसपैठ को वोट बैंक की राजनीति के लिए हथियार बनाने का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद असम में कोई अवैध घुसपैठ नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से भारत आए लोगों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा। शाह ने कांग्रेस से सवाल किया, “असम के लिए आपकी पार्टी ने बंदूकों, संघर्षों और युवाओं की मौतों के अलावा क्या योगदान दिया।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.