Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपक ठाकुर तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने, 69 मतों से हासिल की निर्णायक जीत

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय के तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव में अर्की निवासी दीपक ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर शानदार बहुमत से जीत हासिल की। कुल 85 मतों में से उन्हें 69 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरिंदर कुमार को 16 मत ही प्राप्त हुए।चुनाव में 12 मत डाक के माध्यम से और शेष मतदान केंद्र पर डाले गए, जिसमें डाक मतों के सभी 12 तथा मतदान केंद्र पर डाले गए 57 मत दीपक ठाकुर के पक्ष में गए।

दिलचस्प बात यह है कि लगभग 20 साल पहले उनके स्वर्गीय पिता भी इसी संघ के अध्यक्ष रह चुके थे और उनके कार्यकाल में महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे कैडर बाइफरकेशन का समाधान किया गया था।जीत के बाद दीपक ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक पद की जीत नहीं, बल्कि कर्मचारियों की एकता और विश्वास की जीत है। उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े सभी मुद्दों को प्रशासन के सामने पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ उठाने का संकल्प लिया।चुनाव परिणामों के अनुसार संघ के कई अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा, महासचिव पवन कंठवाल, वित्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राज कुमार, संयुक्त सचिव शशि पाल, सलाहकार मीना, वरिष्ठ सदस्य रक्षा और कार्यकारिणी सदस्य शेफाली शर्मा, रिंकू कश्यप व चमन राज शामिल हैं।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताया और अपने प्रतिद्वंदी सुरिंदर कुमार को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संघ को एक सशक्त और प्रभावी मंच के रूप में विकसित करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.