Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है प्रदेश सरकारः सीएम सुक्खू

किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है प्रदेश सरकारः सीएम सुक्खू

Shimla,30 January-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास और किसानों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ ग्रामीण क्षेत्र हैं और सरकार इन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

हिमाचल कंस्ट्रक्शन कंपनी (हिमकॉन) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकेश चौहान ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब रामपुर क्षेत्र के किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और इस अवधि में समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

 सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, इसी कारण सरकार की योजनाएं किसान और ग्रामीण केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर रही है। इसके अतिरिक्त, गाय के दूध के लिए 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध के लिए 61 रुपये प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है। दो किलोमीटर से अधिक दूरी से दूध आपूर्ति करने वाले किसानों को प्रति लीटर 2 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.