Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाम बदलने पर राजनीति, मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटका रही कांग्रेस : सुधीर शर्मा

Dharamshala, Rahul-: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मनरेगा का नाम बदलकर “वीबीजी राम योजना (VBGRY)” किए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गरीबों और मजदूरों की वास्तविक समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, उसे केवल योजनाओं के नाम बदलने से आपत्ति है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि किसी जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलना कोई अपराध नहीं है।वीबीजी राम योजना’ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, पलायन को रोकना और मजदूरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। भाजपा ने हमेशा योजनाओं को ज़मीनी स्तर से जोड़कर लागू किया है, जबकि कांग्रेस केवल राजनीतिक बयानबाज़ी तक सीमित रही है।उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि उसका विरोध योजना के नाम से है या गरीबों को मिलने वाले रोजगार से। यदि कांग्रेस वास्तव में मजदूर हितैषी है, तो उसे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी और काम की कमी पर जवाब देना चाहिए। नाम बदलने के विरोध में धरना देने की बजाय कांग्रेस को मजदूरों के भुगतान और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए आवाज़ उठानी चाहिए थी।

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा नामों और प्रतीकों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। आज वही कांग्रेस नाम परिवर्तन को मुद्दा बनाकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा, लेकिन कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।सुधीर शर्मा ने कहा कि ‘राम’ भारतीय संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक हैं, न कि कोई राजनीतिक विवाद। योजनाओं को भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना सकारात्मक सोच का परिचायक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.