Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंकज बजाज ने बेंगलुरु में आरामदायक कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर उत्तर भारत में एक अलग स्टार्टअप – रीफिनसर्व शुरू किया

चंडीगढ़ ।  रीफिनसर्व, अपनी तरह के एक अलग स्टार्टअप ने उत्तर भारत में अपनी शुरुआत की है। ये स्टार्टअप उत्तर भारत के उन टियर 2 और टियर 3 शहरों में व्हीकल फाइनेंस और रीफाइनेंस सेक्टर को पूरी तरह से बदलने जा रहा है, जिनमें अभी तक इस तरह की सुविधाओं की कमी है या न के बराबर उपलब्ध हैं। रीफिनसर्व पंकज बजाज और अंकुश गुप्ता का ब्रेन चाइल्ड आइडिया है जो मूल तौर पर इसी रीजन से संबंध रखते हैं।

एक साहसिक कदम उठाते हुए पंकज ने भारत के स्टार्ट-अप हब बेंगलुरु में एक मार्केट-लीडिंग कंपनी में एक आरामदायक नौकरी छोड़ दी और अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्राइसिटी चले आए हैं, ताकि ऐसे ग्राहकों को सशक्त बनाया जा सके, जिन्हें अक्सर क्रेडिबल लेंडिंग कंपनियों द्वारा अनदेखा किया जाता है और जब उनके द्वारा खरीदे गए वाहनों को फाइनेंस करवाने की बात आती है, तो उन्हें रेडटेप, गलत सूचनाओं या अनरेगुलेटेड ब्रोकर्स पर निर्भरता जैसी आम पेश आने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंकज ने कहा कि रीफिनसर्व एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है – एक इंटरैक्टिव वेबसाइट , जो छोटे शहरों के ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए अफोर्डेबल लोन तक आसान एक्सेस प्रदान करेगी। हालांकि हम नए व्हीकल फाइनेंस के क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन हमारा मुख्य आधार निश्चित रूप से पुराने व्हीकल्स का फाइनेंस और रीफाइनेंस होगा।

पंकज के अनुसार, रीफिनसर्व ग्राहकों को 30 से अधिक रेगुलेटेड लेंडिंग करने वाली संस्थाओं के नेटवर्क से जोड़ेगा, जिसमें इंस्टेंट पात्रता जांच, ब्याज दरों की तुलना और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन प्रदान करेगा, और नए व्हीकल्स के लिए पूरी तरह से पारदर्शी, पेपरलेस फाइनेंसिंग और यूज्ड यानि पुराने व्हीकल्स के लिए अफोर्डेबल फाइनेंसिंग और रीफाइनेंसिंग विकल्पों को प्राप्त करने की सुविधा देगा।

अंकुश गुप्ता, को-फाउंडर और सीओओ ने कहा कि “हमारा एक बी2बीसी ऑटो-फाइनेंस प्लेटफ़ॉर्म है। हम रीफ़िनसर्व के माध्यम से भारत के दिल माने जाने वाले रीजन में व्हीकल ओनरशिप को पूरी तरह से डेमोक्रेटिक बनाना चाहते हैं, जो स्थानीय कार डीलरों और एजेंटों को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा। उत्तरी क्षेत्र – मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा – को चुनने का हमारा निर्णय अवसर और दृढ़ विश्वास दोनों से प्रेरित है। हमारे पास पंजाब और हरियाणा में अभी तक उपयोग में नहीं लाया गया टेलेंट पूल है । वहीं यहां ऑपरेशनल खर्च भी कम है।

अंकुश के अनुसार ग्राहकों की प्रोफ़ाइल में सुधार होने पर उन्हें रीफाइनेंसिंग और क्रेडिट बिल्डिंग की ओर आगे बढ़ाया जाता है। डीलरों को सिर्फ़ सेल्स एजेंट नहीं, बल्कि फाइनेंशियल एनेबर्ल्स के तौर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

वंश ग्रोवर, बिज़नेस ऑपरेशंस एंड ग्रोथ, (फाउंडर्स ऑफिस), ने प्लेटफ़ॉर्म के यूनिक और टेक्नोलॉजी के अनुकूल खास पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्लेटफ़ॉर्म उधारदाताओं और उधारकर्ताओं के लिए सुविधाजनक कई पहली तरह की नई सुविधाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “एक इंटीग्रेटेड डीलर डैशबोर्ड लीड जनरेशन से लेकर डिस्बर्सल तक पूरे लोन लाइफसाइकिल का प्रबंधन करता है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.