Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम–मानेसर में कचरा प्रबंधन फेल, मिश्रित कूड़े से लैंडफिल पर बढ़ा दबाव

गुरुग्राम। केंद्र सरकार के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद गुरुग्राम और मानेसर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। दोनों नगर निगम क्षेत्रों में घरों से निकलने वाला कूड़ा आज भी बिना छंटनी के सीधे लैंडफिल साइटों तक पहुंच रहा है, जिससे न केवल डंपिंग स्थलों पर बोझ बढ़ रहा है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सरकार ने कचरे को चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष श्रेणी—में अलग-अलग रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन नियमों का पालन बेहद कमजोर नजर आ रहा है। अधिकांश घरों से अब भी मिश्रित कूड़ा ही उठाया जा रहा है, जिससे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम से प्रतिदिन लगभग 1200 टन और मानेसर से करीब 200 टन कचरा निकलता है। इसका बड़ा हिस्सा बिना सेग्रीगेशन के सीधे डंपिंग साइट पर डाल दिया जाता है। इससे लैंडफिल साइटों की क्षमता तेजी से खत्म हो रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गीले कचरे को स्रोत पर ही अलग कर कंपोस्टिंग की जाए और सूखे कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाए, तो लैंडफिल तक पहुंचने वाले कचरे की मात्रा में बड़ी कमी लाई जा सकती है। इससे न केवल खर्च घटेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

मानेसर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता निजेश कुमार ने बताया कि घरों में कूड़ा अलग-अलग रखना नागरिकों की जिम्मेदारी है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसियों को नियमों का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुरुआती तीन दिनों तक मिश्रित कूड़ा उठाया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन होने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर हर महीने करीब 60 हजार टन मिश्रित कचरा पहुंच रहा है और यहां पहले से ही लगभग 15 लाख टन कूड़ा जमा है। यदि हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.