Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब से मुख्य सरगना गिरफ्तार

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परवाणू क्षेत्र में सामने आए चिट्टा तस्करी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पंजाब से इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना को दबोच लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही चिट्टा तस्करी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 जनवरी को परवाणू की टर्मिनल मार्केट से एक युवक को 10.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पहले चंडीगढ़ से एक सप्लायर को हिरासत में लिया। इसके बाद जांच की कड़ी पंजाब तक जा पहुंची।

पुलिस टीम ने मोहाली (पंजाब) से सतनाम सिंह निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भी करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह नशा कुलविंदर सिंह निवासी गांव चंगराई उत्तर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) से खरीदता था।

इस इनपुट के आधार पर सोलन पुलिस ने 30 जनवरी को सुहाना, जिला मोहाली में दबिश देकर मुख्य तस्कर कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के बड़े नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

पुलिस द्वारा बैंक खातों की जांच में आरोपियों के बीच लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत भी मिले हैं, जिससे इस तस्करी नेटवर्क की गंभीरता उजागर हुई है। अब तक मामले में 20 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया जा चुका है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी कुलविंदर सिंह को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.