Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: टिकट की दौड़ तेज, तारीख अब भी तय नहीं

रेवाड़ी  | रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो चुकी है। माना जा रहा है कि मार्च या अप्रैल में चुनाव कराए जा सकते हैं। वार्डबंदी से जुड़ी सभी याचिकाएं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही चेयरपर्सन और पार्षद पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

इस बार भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चेयरपर्सन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने की तैयारी में हैं। केंद्र और प्रदेश में सत्ता में काबिज भाजपा में चेयरपर्सन पद की टिकट को लेकर दावेदारों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। इसके विपरीत कांग्रेस में अभी सीमित नाम ही सामने आए हैं। टिकट पाने की होड़ में इच्छुक उम्मीदवारों ने पार्टी नेताओं से संपर्क बढ़ा दिया है और राजनीतिक बैठकों में उनकी मौजूदगी भी लगातार बढ़ रही है।

इस चुनाव में चेयरपर्सन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पिछले कार्यकाल में यह पद बीसी-बी महिला के लिए सुरक्षित था। पिछली बार की तरह इस बार भी टिकट वितरण को लेकर भाजपा में अंदरूनी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का खेमा इस बार भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है और उनके समर्थक टिकट को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं, विरोधी खेमे की गतिविधियां फिलहाल सीमित मानी जा रही हैं।

भाजपा में संभावित नामों में पूर्व चेयरपर्सन विनिता पीपल, डॉ. हर्षा देवी, निवर्तमान पार्षद रोहताश वाल्मीकि की पत्नी राजेश रानी, अधिवक्ता कुसुमलता और पूर्व पार्षद अमृतकला टिकानियां शामिल हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से शहरी अध्यक्ष प्रवीन चौधरी की पत्नी निहारिका चौधरी और रेखा दहिया के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में टिकट वितरण पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की भूमिका अहम रह सकती है।

चेयरपर्सन के साथ-साथ पार्षद पद के लिए भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार वार्डों का दायरा बढ़ने से एक ही वार्ड में कई उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों ने घर-घर संपर्क और जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में रेवाड़ी की राजनीति और अधिक गर्माने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.