Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल  | पलवल में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और संसद में बिल का विरोध करने के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा, जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्णिम अवसर बन सकता था, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते यह अवसर अधूरा रह गया।

प्रवीण बत्रा ने कहा कि संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक विधेयक की असफलता नहीं बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति की है और लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में गंभीरता नहीं दिखाई।

उन्होंने यह भी कहा कि संसद में जब विधेयक गिरा तो कुछ विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा इसे लेकर की गई टिप्पणियां और व्यवहार बेहद आपत्तिजनक थे, जो नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रुख अपनाना ही विपक्ष के लिए उपलब्धि है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके राजनीतिक अधिकारों के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इस दिशा में मजबूत कदम उठाए जाएंगे। बाइट में मेयर प्रवीण बत्रा ने विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.