Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कसौली के शनोगी गांव में पति ने पत्नी की हत्या की, घरेलू विवाद बना खूनी वारदात

Shimla, 2 Feburary-:हिमाचल प्रदेश के कसौली क्षेत्र के शनोगी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि दंपती की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी चतर सिंह (43) और उसकी पत्नी सुमन (38) के बीच किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि बात हिंसा तक पहुंच गई। आरोप है कि गुस्से में आकर चतर सिंह ने घर में रखे एक धारदार हथियार से सुमन पर कई वार कर दिए। हमले की गंभीरता के चलते सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही कुठाड़ पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के शरीर और गर्दन पर गहरे घाव पाए गए हैं, जो हमले की क्रूरता को दर्शाते हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा प्रतीत होता है। हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.