Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

यमुनानगर  | यमुनानगर में अपराध शाखा-1 की टीम और एक कुख्यात बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भागते समय आरोपी पुल से नीचे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, अपराध शाखा-1 यमुनानगर को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण पुत्र राजबीर, निवासी खेड़ा मोहल्ला, जगाधरी, किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कन्हाड़ी कला रोड की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।

जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया। नीचे गिरने से उसकी टांग टूट गई, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई करने का काम भी करता था। आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था।

घायल आरोपी को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.