Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बयान: भाजपा को चुनाव में दिखानी चाहिए ईमानदारी

हिसार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि भाजपा को अपने कार्यों पर भरोसा और घमंड है तो उन्हें मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराना चाहिए। राव नरेंद्र ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष चुनाव नहीं होने पर देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो सकती है और लोग सड़क पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भी ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन किसी को चुनावी प्रक्रिया पर शक नहीं था। राव ने स्पष्ट किया कि हरियाणा के चुनावों में गड़बड़ी हुई है और यह बात सभी के सामने है।

हिसार के सेक्टर 13 में मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गरीबों के लिए यह रोजगार सुनिश्चित करने वाला कानून केंद्र सरकार द्वारा बदल दिया गया और इसे राज्य पर थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बंगाल में गठबंधन को लेकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ही निर्णय लेंगे, लेकिन उनकी निजी राय में सभी को मिलकर भाजपा को हराना चाहिए।

राव ने एसवाईएल मुद्दे पर भी केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कर हरियाणा को उसका हकदार पानी मिलना चाहिए। उन्होंने बजट पर भी टिप्पणी की और कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए ठोस योजनाएं नहीं हैं। पिछले साल के कई योजनाओं पर अब तक काम नहीं हुआ और आम लोगों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की कमी के कारण जनता में निराशा बढ़ी है।

संगठन संबंधी मामलों पर राव ने बताया कि प्रदेश में सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है और 26 जिलों में कार्यकारिणियों का गठन भी पूरा हो चुका है। खंड और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी और पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं, और इसी माह ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राव ने जोर देकर कहा कि अनुशासन के बिना कोई पार्टी, कोई घर या कोई संस्था नहीं चल सकती। कांग्रेस ने हमेशा अनुशासन का पालन किया है और हरियाणा में भी यह नीति जारी रहेगी। विधानसभा और लोकसभा चुनावों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नेताओं को पार्टी में आकर अपनी बात रखनी होगी, मीडिया में जाकर बयानबाजी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - भाजपा ने उतारे युवा और नए चेहरे, विकास और पारदर्शिता का वादा — सुधीर शर्मा का कांग्रेस पर हमला

भाजपा ने उतारे युवा और नए चेहरे, विकास और पारदर्शिता का वादा — सुधीर शर्मा का कांग्रेस पर हमला

summer express /धर्मशाला, राहुल -:नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए युवा और नए चेहरों पर भरोसा जताया है। धर्मशाला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पार्टी की तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और आगामी चुनावी अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सुधीर...
Summer Express - Auto Draft

फतेहाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर: सब्जी ले रही मां-बेटी को मारी टक्कर, 86 वर्षीय महिला की मौत

Summer express, फतेहाबाद | फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सब्जी खरीद रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 86 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पायनियर स्कूल के पास हुई, जहां बनगांव...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में मौसम का डबल असर: बिजली कटौती से लोग बेहाल, बारिश में मंडी का लाखों बोरी गेहूं भीगा

summer express, सोनीपत | सोनीपत में बदले मौसम ने आम जनता और आढ़तियों दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को रातभर परेशान किया, वहीं दूसरी ओर बेमौसमी बारिश ने खरखौदा अनाज मंडी में खुले में रखे लाखों बोरी गेहूं को नुकसान पहुंचाया।...
Summer Express - फरीदाबाद में बंदरों का आतंक: महिला पर हमला, दुपट्टा खींचकर गिराया

फरीदाबाद में बंदरों का आतंक: महिला पर हमला, दुपट्टा खींचकर गिराया

Summer express, अनिल मांगा , फरीदाबाद | फरीदाबाद में बंदरों के बढ़ते आतंक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन से चार बंदरों ने महिला को चारों ओर से...
Summer Express - नारनौल में जल संकट से राहत की तैयारी, ₹2.58 करोड़ की योजना से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

नारनौल में जल संकट से राहत की तैयारी, ₹2.58 करोड़ की योजना से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

Summer express, नारनौल | भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत झेल रहे नारनौल शहर के लिए राहत भरी खबर है। जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 2.58 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना तैयार की है, जिससे शहर में लंबे समय से बनी जल समस्या को काफी हद तक दूर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.