Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद: रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी के पास बुधवार सुबह एक दुखद रेल हादसा हुआ, जिसमें 52 साल की संगीता देवी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही जान गंवा बैठीं। वहीं, 45 साल की पूनम भी गंभीर रूप से घायल हुई और उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

जांच अधिकारी गजराज ने बताया कि संगीता देवी अपने परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। उनके पति विनय प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका था। संगीता देवी सेक्टर-59 की एक कंपनी में काम करती थीं। हादसे के समय वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं।

पुलिस के अनुसार, पूनम को गंभीर चोटें आई थीं और वे बेहोश हो गई थीं। उन्हें पहले बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। संगीता देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया।

जांच अधिकारी गजराज ने बताया कि रेलवे कंट्रोल पैनल को हादसे की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की पहचान की और घटनास्थल पर उनके बैग व लंचबॉक्स भी मिले। प्रारंभिक जांच में कोहरे को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों महिलाएं एक ही ट्रेन की चपेट में आई थीं या अलग-अलग घटनाओं का शिकार हुईं।

रेलवे और पुलिस टीम मिलकर हादसे के पूरे विवरण की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान संकट पर ईरानी युवक की आत्महत्या, वीडियो में अपील

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ किसी...

लतीफपुरा में अवैध कब्जे हटाने पहुंचा प्रशासन, इलाके में तनाव

जालंधर। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था...

सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर, सरकार ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2025-26 की सर्दियों (अक्टूबर से जनवरी) के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में केवल 10 दिन रही, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 31 दिन था। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।...

हरियाणा-एनसीआर में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

हिसार। फरवरी के मध्य एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। 9 फरवरी को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। इस सिस्टम के चलते मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और...

RDG बंद होना हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार, राजनीति नहीं सामूहिक समाधान जरूरी : राजेश धर्माणी

शिमला, संजू-:केंद्र सरकार के बजट के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। आरडीजी (RDG) व्यवस्था के बंद होने से प्रदेश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच प्रदेश सरकार अब समाधान...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.