Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के CM सैनी ने युवाओं के लिए खेल उपकरण योजना का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रविधान योजना 2025-26 की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को वॉलीबॉल, फुटबाल, बॉस्केटबॉल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो और क्रिकेट सहित कई खेलों के लिए उपकरण दिए जाएंगे। वॉलीबॉल और फुटबाल के लिए अधिकतम छह गेंद और नेट उपलब्ध होंगे। बॉस्केटबॉल और हैंडबाल के लिए छह गेंद और नेट (जहां पोल स्थापित हों) प्रदान किए जाएंगे। बॉक्सिंग के लिए अधिकतम छह पंचिंग बैग और 12 जोड़ी बॉक्सिंग ग्लव्स उपलब्ध कराई जाएंगी। कुश्ती और जूडो के लिए रेसलिंग और जूडो मैट (आकार: 1 मीटर लंबाई × 2 मीटर चौड़ाई × 5 सेंटीमीटर मोटाई) 18 पीस प्रदान किए जाएंगे।

क्रिकेट खेल के लिए एक किट में दो बैट, दो सेट विकेट (स्टंप सहित), छह गेंदें, दो जोड़ी बैटिंग पैड और ग्लव्स, साथ ही एक जोड़ी विकेट कीपिंग पैड और ग्लव्स शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे।

संबंधित ग्राम पंचायतें और नगर निकाय अपनी आवश्यकता अनुसार खेलों के उपकरण की मांग निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 31 मार्च 2026 तक अर्जुन स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य है कि इस योजना के तहत वे ही पंचायत या निकाय आवेदन कर सकते हैं जिन्हें पिछले दो वित्तीय वर्षों में यह उपकरण नहीं मिले हों।

इस पहल से राज्य में युवाओं के खेल कौशल को बढ़ावा मिलने के साथ ही उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिवरात्रि पर मंडी में  ब्यास आरती के साथ शिव तांडव और लेजर शो होंगे मुख्य आकर्षण

मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी में इस वर्ष शिवरात्रि की संध्या एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिलेगा। 15 फरवरी को शिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्यास नदी के तट पर भव्य ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है, जो पंचवक्त्र मंदिर के समीप संपन्न होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित...

ईरान संकट पर ईरानी युवक की आत्महत्या, वीडियो में अपील

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ किसी...

लतीफपुरा में अवैध कब्जे हटाने पहुंचा प्रशासन, इलाके में तनाव

जालंधर। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था...

सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर, सरकार ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2025-26 की सर्दियों (अक्टूबर से जनवरी) के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में केवल 10 दिन रही, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 31 दिन था। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।...

हरियाणा-एनसीआर में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

हिसार। फरवरी के मध्य एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। 9 फरवरी को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। इस सिस्टम के चलते मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.