Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग झील बनी विदेशी परिंदों का स्वर्ग, 1.24 लाख से अधिक पक्षियों ने डाला डेरा

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड पौंग डैम झील एक बार फिर विदेशी परिंदों से गुलजार हो उठी है। इस सर्दी में यहां 1 लाख 24 हजार 344 विदेशी पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा 30 और 31 जनवरी को करवाई गई वार्षिक गणना के दौरान सामने आया।

विभाग ने विभिन्न पर्यावरणीय संस्थाओं और पक्षी विशेषज्ञों के सहयोग से यह सर्वे किया। व्यापक और सटीक गणना सुनिश्चित करने के लिए पूरे अभयारण्य क्षेत्र को 25 अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया था। गणना के दौरान कुल 115 प्रजातियों के विदेशी और प्रवासी पक्षी रिकॉर्ड किए गए।इस बार भी सबसे अधिक संख्या बार-हेडेड गूज की रही। इनकी संख्या 62,293 दर्ज की गई, जो कुल विदेशी पक्षियों का बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा यूरेशियन कूट (12,118), नॉर्दर्न पिंटेल (11,928) और कॉमन टील (7,265) की संख्या भी काफी प्रभावशाली रही।

पौंग झील हर साल सर्दियों में मध्य एशिया, साइबेरिया, तिब्बत, रूस और ट्रांस-हिमालयी क्षेत्रों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का प्रमुख ठिकाना बनती है। भोजन की प्रचुरता, सुरक्षित वातावरण और अनुकूल जलवायु के कारण ये पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर यहां पहुंचते हैं।

अन्य प्रमुख प्रजातियों में लिटिल कॉर्मोरेंट (4,544), कॉमन पोचार्ड (3,522), ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब (3,322), ग्रे लैग गूज (3,242) और ग्रेट कॉर्मोरेंट (1,663) शामिल हैं। वहीं ब्लैक-हेडेड गल, ब्राउन-हेडेड गल, रिवर टर्न, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड और गैडवाल जैसी कई अन्य प्रजातियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई।गौर करने वाली बात यह है कि इस बार दुर्लभ प्रजातियों जैसे लेसर व्हाइट फ्रंटेड गूज, फेरुगिनस पोचार्ड, पाइड एवोसेट और ओरिएंटल डार्टर की संख्या भी संतोषजनक रही, जो पौंग वेटलैंड की पारिस्थितिकी सेहत को दर्शाती है।

इस बारे में डीएफओ वाइल्ड लाइफ धर्मशाला संजीव सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी 30 जनवरी से 2 फरवरी तक विदेशी पक्षियों की गणना की गई। उन्होंने कहा कि इस बार पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या उत्साहजनक रही है और गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.