Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला में भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला

पंचकूला | संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने के राहुल गांधी के विवादित बयान के विरोध में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर 5 के गीता चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगाए और नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफे की मांग की।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में मौजूदगी रही। इस रोष प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे, पूर्व नगर महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला मंत्री अमरिंदर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन, महिला मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनुराधा पूरी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रवीण अत्रे ने कहा कि राहुल गांधी के इस विवादित बयान से न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि पूरे देश और पंजाब की जनता नाराज़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सिख समुदाय समेत पूरे देश से सार्वजनिक माफी की मांग की।

पूर्व नगर महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि राहुल गांधी की इस प्रकार की भाषा कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक रणनीति की कमजोरी को दर्शाती है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की बदज़ुबानी ने उन्हें पूरे देश में हंसी का पात्र बना दिया है।

गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन कल बजट सत्र के दौरान संसद में दिए गए राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद आयोजित किया गया। भाजपा ने देशभर में इसी तरह के रोष प्रदर्शन की योजना बनाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.