Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में शिक्षा स्वास्थ्य पर निवेश गंभीर रूप से कम : कुमारी सैलजा

सिरसा |हाल ही में जारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति खर्च राष्ट्रीय औसत से कम है। यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि ये दोनों क्षेत्र किसी भी राज्य की मानवीय विकास, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की नींव होते हैं। यह बात सांसद कुमारी सैलजा ने अपने बयान में कही।

सैलजा ने कहा कि वर्षों से राज्य सरकार बड़े-बड़े दावे करती रही है, जैसे नए मेडिकल कॉलेज, बेहतर अस्पताल, आधुनिक स्कूल और महाविद्यालय, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति भिन्न है। कई सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयां और जांच सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसी प्रकार, कई स्कूलों और महाविद्यालयों में शिक्षक और प्राचार्य के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सांसद सैलजा ने कहा कि जब सरकारी व्यवस्थाएं कमजोर होती हैं, तो आम नागरिक को निजी संस्थानों की ओर मजबूर होना पड़ता है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य का बोझ परिवारों पर बढ़ता है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कठिनाई पैदा करता है।

सैलजा ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में ठोस वृद्धि, रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती, और अस्पतालों एवं शिक्षण संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घोषणाओं से अधिक जरूरी है प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.