Facebook-f Youtube X-twitter

पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल कैद

पानीपत। पानीपत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी युवक को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष शर्मा की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह फैसला पॉक्सो एक्ट के तहत लिया गया।

आरोपी वही गांव का युवक है, जिसने पीड़िता को बहला-फुसला कर अपनी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। यह शिकायत वर्ष 2024 में बापौली थाना में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को सुरक्षित वापस लाया।

अदालत ने दोषी को पॉक्सो एक्ट की छह धाराओं में 20 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा 363, 366 और 506 आईपीसी की धाराओं में भी अलग-अलग सजा और जुर्माना लगाया गया। अदालत ने निर्देश दिया कि जुर्माना न भरने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त समय जेल में काटना होगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस सुनवाई के दौरान पीड़िता का मेडिकल कराया गया और उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया। अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त सजा देकर समाज में संदेश देना जरूरी है कि बच्चों और किशोरियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने की प्रक्रिया तेज कर रही है। स्थानीय लोगों ने अदालत के फैसले की सराहना की है और इसे न्यायपालिका द्वारा बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.